गुड्डू कुमार सिंह/21:15 बजे चांदी थाना को गुप्त सूचना प्राप्त हुई कि चांदी थाना कांड सं0-05/26 के फिरार अभियुक्त अभिषेक कुमार, पिता राम मिनत सिंह, सा०-सलेमपुर थाना चांदी जिला भोजपुर कुम्हारी नदी स्थित एक झोपडी नुमा मकान के पास अपना मोटरसाईकिल खडा कर झोपडी में छिपे हुए है।
प्राप्त सूचना के सत्यापन एवं अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु पु०नि०-सह-थानाध्यक्ष, चांदी थाना के नेतृत्व में थाना के पुलिस पदाधिकारी एवं चांदी थाना के सशस्त्र बलों के साथ एक विशेष टीम का गठन किया गया।
गठित टीम के द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए समय करीब 22:05 बजे ग्राम सलेमपुर कुम्हार नदी स्थित एक झोपडी नुमा मकान के पास पहुंचा जहाँ पुलिस बल को देखकर झोपडी के पास चौकी पर लेटा एक व्यक्ति उठ कर भागने लगा जिसे उपस्थित बल के सहयोग से पकड लिया गया।
पकडाये व्यक्ति एवं झोपडी का विधिवत तलाशी लेने के क्रम में पकडाये हुए व्यक्ति द्वारा लेटे हुए चौकी के पास बिछावन से ढका हुआ एक देशी कट्टा, एक जिंदा कारतूस बरामद किया गया एवं झोपडी के पास ही एक मोटरसाईकिल जिसका रजि० नं० मिटाया हुआ बरामद किया गया। पकडाये व्यक्त्ति का नाम एवं पत्ता
पुछने पर अपना नाम अभिषेक कुमार, उम्र करीब 23 वर्ष, पिता राम मिनत सिंह, ग्राम सलेमपुर, थाना चांदी, जिला भोजपुर बताया। बरामद देशी कट्टा, कारतूस एवं मोटरसाईकिल के संबंध में पुछताछ करने पर कोई संतोषजनक जबाब नहीं दिया गया, ना ही कोई कागजाज प्रस्तुत किया गया।
इस संबंध में चांदी थाना कांड सं0-58/2026, दिनांक-06.05.2026, धारा-317 (5) बी०एन०एस० एवं 25 (1-बी) ए/26 आर्म्स एक्ट के अंतर्गत मामला दर्ज किया गया है। आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है। बरामद की गई वस्तु की विवरणी इस प्रकार है:- (i) देशी कट्टा-01(ii) जिंदा कारतुस-01(iii) मोटरसाईकिल-01
गिरफ्तार अभियुक्त का नाम अभिषेक कुमार, उम्र करीब 23 वर्ष, पिता राम मिनत सिंह, ग्राम सलेमपुर, थाना चांदी, जिला भोजपुर । बताया जा रहा है।








