Homeक्राइमअपराध:- हत्याकांड का मुख्य शूटर गिरफ्तार !

अपराध:- हत्याकांड का मुख्य शूटर गिरफ्तार !

गुड्डू कुमार सिंह/मुजफ्फरपुर जिले के साहेबगंज थानांतर्गत दिनांक 14.11.2024 को सोशल मीडिया पर हुए विवाद को लेकर रची गई साजिश के तहत 01 युवक की ब्लॉक गेट के पास घेरकर गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। घटना के बाद पुलिस द्वारा त्वरित अनुसंधान प्रारंभ किया गया।


जांच के क्रम में तकनीकी एवं वैज्ञानिक साक्ष्यों, सीसीटीवी विश्लेषण तथा मानवीय सूचना के आधार पर यह स्पष्ट हुआ कि हत्या पूर्व नियोजित थी। पूर्व में 01 अभियुक्त को NIA एवं STF की संयुक्त कार्रवाई में गिरफ्तार किया जा चुका था।

मुख्य शूटर के रूप में चिन्हित फरार अभियुक्त लोकेश कुमार उर्फ लक्खु कुमार को STF के सहयोग से दिनांक 27.02.2026 को मुजफ्फरपुर से गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में अभियुक्त ने हत्या की घटना में अपनी संलिप्तता स्वीकार की है तथा वर्ष 2025 में एक अन्य गोलीबारी की घटना में भी अपनी भूमिका स्वीकार की है।
.
.

RELATED ARTICLES
Jharkhand
clear sky
37.8 ° C
37.8 °
37.8 °
21 %
2.1kmh
4 %
Sat
42 °
Sun
44 °
Mon
46 °
Tue
44 °
Wed
42 °

Most Popular

error: Content is protected !!