Homeभोजपुर*भोजपुर- मंडल कारा,आरा का संयुक्त निरीक्षण जिलाधिकारी भोजपुर श्री तनय सुल्तानिया तथा...

*भोजपुर- मंडल कारा,आरा का संयुक्त निरीक्षण जिलाधिकारी भोजपुर श्री तनय सुल्तानिया तथा पुलिस अधीक्षक, भोजपुर के द्वारा किया गया।…..*

गुड्डू कुमार सिंह (आरा)निरीक्षण के दौरान शल्य चिकित्सा वार्ड सहित विभिन्न वार्डों का औचक निरीक्षण किया गया एवं बंदियों से स्वास्थ्य सेवाओं और चिकित्सकीय सुविधाओं से संबंधित जानकारी प्राप्त की गई। इस क्रम में कारा की सुरक्षा व्यवस्था, बंदियों की रहन-सहन की स्थिति, भोजन की गुणवत्ता, स्वच्छता एवं समुचित रख-रखाव की समग्र समीक्षा की गई। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने बंदियों से संवाद कर उनकी समस्याएं सुनीं। जिलाधिकारी ने जेल अधिकारियों को सुरक्षा मानकों को और सुदृढ़ करने एवं कैदियों के स्वास्थ्य और मूलभूत सुविधाओं को प्राथमिकता देने हेतु निर्देशित किया। साथ ही,परिसर की स्वच्छता व्यवस्था को बेहतर बनाए रखने हेतु आवश्यक निर्देश भी दिए गए।


इस अवसर पर जेल अधीक्षक (मंडल कारा, आरा), अनुमंडल पदाधिकारी आरा सदर, कार्यपालक अभियंता (भवन प्रमंडल) एवं अन्य वरीय पदाधिकारी उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES
Jharkhand
clear sky
37.8 ° C
37.8 °
37.8 °
21 %
2.1kmh
4 %
Sat
42 °
Sun
44 °
Mon
46 °
Tue
44 °
Wed
42 °

Most Popular

error: Content is protected !!