Homeभोजपुररामस्वरूप रामलहर त्रिपाठी संस्कृत उच्च विद्यालय कायमनगर में अभिनंदन एवं प्रतिमा अनावरण...

रामस्वरूप रामलहर त्रिपाठी संस्कृत उच्च विद्यालय कायमनगर में अभिनंदन एवं प्रतिमा अनावरण समारोह का भव्य आयोजन।…

गुड्डू कुमार सिंह/कायमनगर, भोजपुर: रामस्वरूप रामलहरत्रिपाठी संस्कृत उच्च विद्यालय, कायमनगर में आज एक भव्य समारोह का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम के अंतर्गत संस्कृत शिक्षा बोर्ड, पटना के अध्यक्ष श्री मृत्युंजय कुमार झा का भव्य स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। साथ ही विद्यालय परिसर में एक प्रतिमा का अनावरण भी किया गया।

मुख्य अतिथि के रूप में अपने संबोधन में श्री झा ने कहा कि आज के समय में बच्चों में नैतिक शिक्षा की कमी के कारण समाज में अपराध की प्रवृत्ति बढ़ रही है। उन्होंने संस्कृत को सभी भाषाओं की जननी बताते हुए कहा कि संस्कृत एवं संस्कृति एक-दूसरे के पूरक हैं। उन्होंने सुझाव दिया कि नैतिक मूल्यों को बढ़ावा देने हेतु संस्कृत शिक्षा को बाल स्तर से ही लागू किया जाना चाहिए। उन्होंने यह भी बताया कि विद्यालय की आधारभूत संरचना को बेहतर करने के लिए बोर्ड की ओर से प्रयास जारी हैं, जिसमें सभी के सामूहिक सहयोग की आवश्यकता है।

कार्यक्रम में विधान पार्षद श्रीमती निवेदिता सिंह ने भी संस्कृत शिक्षा के महत्व पर प्रकाश डाला। सभा की अध्यक्षता वेद निधि शर्मा ने की, जबकि मंच पर डॉ. राज किशोर मिश्रा, डॉ. संजय कुमार चौबे, जिला शिक्षा पदाधिकारी, प्रधानाचार्य उदय कुमार तिवारी, रवि शंकर राय, सुनील कुमार पांडे, प्रेमचंद त्रिपाठी, नवल किशोर तिवारी, आशुतोष पाठक समेत कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।

समारोह का सफल संचालन विद्यालय के प्रधानाचार्य राजेश त्रिपाठी ने किया। समारोह की भव्यता और संस्कृत भाषा के प्रति लोगों के उत्साह ने कार्यक्रम को ऐतिहासिक बना दिया।

RELATED ARTICLES
Jharkhand
few clouds
33.3 ° C
33.3 °
33.3 °
12 %
2.1kmh
20 %
Sun
38 °
Mon
37 °
Tue
38 °
Wed
39 °
Thu
38 °

Most Popular

error: Content is protected !!