गुड्डू कुमार सिंह/जिला ग्रामीण विकास अभिकरण भोजपुर मे आज उप विकास आयुक्त महोदया द्वारा एक सम्मान समारोह का आयोजन कर वहां के मुखिया , प्रखंड विकास पदाधिकारी, प्रखंड समन्वयक, विकास मित्र,जीविका दीदी आदि को सम्मानित किया गया। यह सम्मान इन प्रखंडो के तीन महादलित टोलो के सभी घरों को शत प्रतिशत व्यक्तिगत शौचालय से आच्छादित करने हेतु प्रदान किया गया है।
उप विकास आयुक्त महोदया के पहल से शुरू इस अभियान की शुरुआत में सभी प्रखंडों से कुछ महादलित टोलो का चयन किया गया है, जिसमें सर्वप्रथम इन टोलो को व्यक्तिगत शौचालय से शत प्रतिशत आच्छादित किया गया है एवं “नव-प्रेरणा’ टोला का नाम दिया गया। जिन टोलो को नव प्रेरणा टोला घोषित किया गया है उसमें प्रखंड संदेश के पंचायत खंडॉल के वार्ड नंबर एक एवं दो,पंचायत अखगांव के वार्ड नंबर 9 तथा प्रखंड पीरो,पंचायत छवरही जंगल महाल के वार्ड नंबर 9 शामिल है। गांवो को स्वच्छ रखने के उद्देश्य से यह पहल निरंतर जारी रहेगी। शेष प्रखंडों मे भी 14 टोलों को विकसित किया। इस तरह का सतत प्रयास किया जा रहा है।आज के इस बैठक में निदेशक डीआरडीए , जिला कल्याण पदाधिकारी, सभी प्रखंडों के प्रखंड विकास पदाधिकारी, प्रखंड समन्वयक एवं जिला स्वछता टीम अन्य उपस्थित रहे।








